ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद: घर में घुसकर महिला के साथ रेप की कोशिश, शोर मचाया तो मार दी गोली

PATNA: राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। बेखौफ बदमाश किसी भी घटना को अंजाम देने में संकोच नहीं कर रहे हैं। धनरुआ थाना क्षेत्र में बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिल

पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद: घर में घुसकर महिला के साथ रेप की कोशिश, शोर मचाया तो मार दी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। बेखौफ बदमाश किसी भी घटना को अंजाम देने में संकोच नहीं कर रहे हैं। धनरुआ थाना क्षेत्र में बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।


घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। महिला की जांघ में गोली लगी है। पड़ोस के ही एक युवक पर वारदात को अंजाम देने का आरोप है। आरोपी युवक पिछले कई दिनों से महिला के साथ छेड़खानी कर रहा था। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी।


इसके बाद आरोपी गांव से फरार हो गया था। सोमवार की रात आरोपी युवक पिस्टल लेकर महिला के घर में घुस गया और उसके साथ रेप करने की कोशिश की। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और आरोपी कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।