ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

Patna Crime News: पटना में पकड़ी गई शराब की बड़ी खेप, त्योहारों में खपाने की थी योजना; चार स्मगलर अरेस्ट

Patna Crime News: पटना के बेऊर में पुलिस ने छापेमारी कर 2300 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। जब्त शराब को त्योहारों में खपाने की तैयारी थी। इस मामले में चार तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Patna Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद शराब माफिया लगातार तस्करी के नए-नए तरीके अपनाने की कोशिश करते रहते हैं। इसी बीच राजधानी पटना की पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। बेऊर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की और चार आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।


पटना वेस्ट के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मद्यनिषेध इकाई, पटना की टीम को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है और उसे बेऊर मोड़ स्थित एक गैरेज में उतारने की तैयारी है। इस पर नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देश पर बेऊर थाने की पुलिस, गश्ती दल और सशस्त्र बल ने संयुक्त छापेमारी की।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से 192 कार्टून किंगफिशर बियर (करीब 2300 लीटर विदेशी शराब) जब्त की। इसके साथ ही मौके से चार पहिया और दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए। गिरफ्तार तस्करों में सूरज यादव, निवासी गाजीपुर (यूपी), रविश कुमार केसरी, निवासी मीठापुर, पटना, राहुल कुमार, निवासी कंकड़बाग, पटना और भीम राय, निवासी शिवपुरी, पटना शामिल हैं।


इस मामले में बेऊर थाना बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद (संशोधित) अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इस तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। 

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता