ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादवकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादव

पटना के खुशरूपुर में दो गुटों के बीच गोलीबारी, गोली लगने से एक युवक की मौत, गांव में दहशत

Patna Crime News: पटना से सटे खुशरूपुर के लोदीपुर गांव में गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल है। यहां पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।

BIHAR POLICE
गोलीबारी में मौत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Patna Crime News: पटना से बड़ी खबर आ रही है जहां खुशरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो गुट आपस में भिड़ गये। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों गुटों के बीच फायरिंग की गयी। जिसमें एक युवक की मौत गोली लगने से हो गयी। मृत युवक की पहचान अनमोल कुमार के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। 


गोलीबारी की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। वही घटना की खबर मिलते ही ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग दल-बल के साथ पहुंचे। इस घटना को लेकर खुशरूपुर थानाध्यक्ष अंकिता कुमारी ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।


 फिलहाल पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। वही पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। खुशरुपुर थाना पुलिस युवक के पीठ में गोली मारने वालों की शिनाख्त करने में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई थी। इस दौरान अनमोल नामक युवक को गोली लग गयी थी। जिसके बाद वो बुरी तरह घायल हो गया था।


 आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पीएससी ले जाया गया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही इलाके में गोलीबारी की घटना के बाद दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


संबंधित खबरें