ब्रेकिंग
बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान

पटना में तख्त श्रीहरमंदिर की दान पेटी से लाखों की चोरी, सेवादार ही निकला चोर

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पटना साहिब स्थित तख्त श्रीहरमंदिर गुरुद्वारा में दान पेटी से चोरी का मामला सामने आया है। आरोपी शख्स ने दानपेटी से रुपयों की गिन

पटना में तख्त श्रीहरमंदिर की दान पेटी से लाखों की चोरी, सेवादार ही निकला चोर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पटना साहिब स्थित तख्त श्रीहरमंदिर गुरुद्वारा में दान पेटी से चोरी का मामला सामने आया है। आरोपी शख्स ने दानपेटी से रुपयों की गिनती करने के दौरान डेढ़ लाख रुपए की चोरी कर ली थी। आरोपी गुरुद्वारा सेवा प्रबंधक कमेटी का सेवादार बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उसके पास से चोरी किए गए डेढ़ लाख रुपए को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।


दरअसल, तख्त श्रीहरमंदिर साहिब में श्रद्धालुओं द्वारा दान के रूप में दिए गए रुपयों की गिनती चल रही थी। कई सेवादार रुपयों की गिनती कर रहे थे इसी दौरान एक सेवादार के मन में लालच आ गया और उसने दान पेटी से डेढ़ लाख रुपए चुरा लिये। चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब इस बात की जानकारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को लगी तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से चोरी के डेढ़ लाख रुपए बरामद किए गए। जिसके बाद प्रबंधक कमेटी ने आरोपी सेवादार को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी सेवादार की पहचान अमृतसर निवासी जगराज सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस CCTV के फुटेज के आधार पर मामले के छानबीन में जुट गई है और आरोपी सेवादार पूछताछ कर रही है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता