ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

पटना में ब्रेकअप के बाद प्रेमी करता था प्रेमिका की पिटाई, थाने पहुंचा मामला, रोते हुए लड़के ने कहा-इसे मुझसे छुटकारा चाहिए तो मुझे जेल भेज दीजिए

PATNA : पटना के कोतवाली थाने में शुक्रवार को काफी देर तक हाई वोलटेज ड्रामा चला. दरअसल ब्रेकअप के बाद प्रेमी से परेशान प्रेमिका प्रेमी का हाथ पकड़ कर कोतवाली थाने पहुंच गई.&nbs

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना के कोतवाली थाने में शुक्रवार को काफी देर तक हाई वोलटेज ड्रामा चला. दरअसल ब्रेकअप के बाद प्रेमी से परेशान प्रेमिका प्रेमी का हाथ पकड़ कर कोतवाली थाने पहुंच गई. 

लड़की ने पुलिस से शिकायत की कि उसका ब्रेकअप हो गया है पर इसके बावजूद लड़का मुझे परेशान करता है. लड़की के हॉस्टल के बाहर जा कर गाली गलौज करता है और यदी लड़की मिल जाती है तो उसके साथ मारपीट करता है. 

पुलिस ने जब इस बाबत लड़के से पूछताछ की तो उसने अपने ऊपर लगाए गए सारे आरोप को कबूल लिया. जिसके बाद पुलिस भी हैरान हो गई. पुलिस के सामने रोते हुए लड़के ने बताया कि मुझे जेल भेज दीजिए. यही एक रास्ता है जिससे मैं इस से अलग रह सकता हूं. यदि मैं बाहर रहा तो इस से मिलने जाऊंगा ही और नहीं मिलने पर हल्ला भी करुंगा. जिसके बाद पुलिस ने दोनों के अभिभावकों को थाने बुलाया है. 

पुलिस ने बताया कि दोनों मोतिहारी के रहने वाले हैं और लंबे समय से दोनों एक दूसरे को जानते हैं. तीन साल पहले दोनों पढ़ाई करने पटना आए थे. लड़का फिजियोथेरेपी और लड़की बीबीए कर रही है. कुछ दिनों पहले लड़की ने लड़के से दूरी बना ली थी, जिसके बाद से लड़का उसे परेशान कर रहा है.