ब्रेकिंग
गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार करना राजद विधायक को पड़ गया भारी, संतुलन बिगड़ते ही पानी में गिरे धड़ाम से✦Bihar Education Department : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब महिला शिक्षकों के साथ नहीं चलेगी मनमानी, CK अनिल ने जारी किए नए निर्देश✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार करना राजद विधायक को पड़ गया भारी, संतुलन बिगड़ते ही पानी में गिरे धड़ाम से✦Bihar Education Department : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब महिला शिक्षकों के साथ नहीं चलेगी मनमानी, CK अनिल ने जारी किए नए निर्देश

जेडी वीमेंस कॉलेज की नाबालिग छात्रा से चलती कार में रेप, दुष्कर्म का वीडियो बनाया और दो दिनों तक बंधक रखा

PATNA : राजधानी पटना में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा जेडी विमेंस कॉलेज की है। उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म किया गया। दो दिनों तक के नाबालिग छ

जेडी वीमेंस कॉलेज की नाबालिग छात्रा से चलती कार में रेप, दुष्कर्म का वीडियो बनाया और दो दिनों तक बंधक रखा
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा जेडी विमेंस कॉलेज की है। उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म किया गया। दो दिनों तक के नाबालिग छात्रा को बंधक बनाकर रखा गया। दुष्कर्म का वीडियो बनाया गया और फिर उसकी मांग में सिंदूर भी भर दिया गया। 


रामकृष्णा नगर में रहने वाली 17 साल की एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। पीड़िता पटना के जेडी विमेंस कॉलेज की छात्रा है और पुलिस के मुताबिक की छात्रा को 5 युवकों ने पिस्टल दिखाकर कार में जबरन बैठाया और उसका हाथ पैर बांध दिया। कार में ही रामकृष्णा नगर के रहने वाले उज्जवल कांत ने छात्रा के साथ रेप किया। यही नहीं उज्जवल कांत ने रेप का अश्लील वीडियो भी बनाया साथ ही उसकी मांग में सिंदूर भी भर दिया। यह पूरी घटना 7 मार्च की है। 


घटना के बारे में मिली पूरी जानकारी के मुताबिक के 7 मार्च को पीड़िता अपने घर से कॉपी खरीदने के लिए पास की दुकान पर गई थी। इसी दौरान उसे पांच युवकों ने अगवा कर लिया। उसे दो दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। रेप करने के बाद उज्जवल कांत ने पीड़िता को अपनी बहन के घर पर बंधक बनाकर रखा और शुक्रवार की सुबह उसे छोड़ दिया। इसके बाद दुस्साहस दिखाते हुए आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा और परिवार वालों को धमकी भी दी। आरोपी के भय से परेशान में परिवार वाले पीड़िता को लेकर महिला थाने पहुंच गए और प्राथमिकी दर्ज की गई।


पीड़िता के बयान पर पॉस्को के साथ रेप और अपहरण की अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता ने जो केस दर्ज कराया है उसके मुताबिक उज्जवल कांत के पिता ने भी जान से मारने की धमकी दी। उज्जवल कांत अपराधिक प्रवृत्ति का है और 2019 में वह जेल से छूटा था पीड़िता के परिवार वालों को वह बार-बार धमकी दे रहा था। इधर इस पूरे मामले में महिला थाना की थानेदार आरती जायसवाल का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है और कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराया जाएगा।

टैग्स