ब्रेकिंग
Bihar News : पटना रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दानापुर-पटना के बीच बनेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 22 नई ट्रेनें चलेंगीBihar News : सोमवार को पटना में सफर करना है? पहले देख लें कौन-कौन सी सड़कें बंद हैं, नहीं तो फंस जाएंगेBihar Weather Today: अगस्त में भी नहीं बरसे बदरा, बिहार में 43% बारिश की कमी; अल नीनो ने बढ़ाई किसानों की चिंताकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाBihar News : पटना रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दानापुर-पटना के बीच बनेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 22 नई ट्रेनें चलेंगीBihar News : सोमवार को पटना में सफर करना है? पहले देख लें कौन-कौन सी सड़कें बंद हैं, नहीं तो फंस जाएंगेBihar Weather Today: अगस्त में भी नहीं बरसे बदरा, बिहार में 43% बारिश की कमी; अल नीनो ने बढ़ाई किसानों की चिंताकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचना

पटना के डॉक्टर से करोड़ों की ठगी: खाते से निकाल लिए साढ़े चार करोड़, 8 साल में ऐसे खाली किया बैंक अकाउंट

PATNA: राजधानी पटना के एक डॉक्टर से करोड़ों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आठ साल के भीतर डॉक्टर के खाते से साढ़े चार करोड़ रुपए निकाल लिए गए। ठगी किसी और ने नहीं बल्कि डॉक्टर

पटना के डॉक्टर से करोड़ों की ठगी: खाते से निकाल लिए साढ़े चार करोड़, 8 साल में ऐसे खाली किया बैंक अकाउंट
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के एक डॉक्टर से करोड़ों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आठ साल के भीतर डॉक्टर के खाते से साढ़े चार करोड़ रुपए निकाल लिए गए। ठगी किसी और ने नहीं बल्कि डॉक्टर के स्टाफ ने ही की है। इनकम टैक्स विभाग की नोटिस मिलने के बाद डॉक्टर को इसकी जानकारी मिली। इस मामले में पीड़ित डॉक्टर ने कदमकुआं थाने में आरोपी कर्मी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।


दरअसल, पटना के प्रमुख ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. बृजलाल के खाते से उनके ही कर्मी ब्रजेन्द्र ने उनके खाते से 8 साल में साढ़े चार करोड़ रुपए निकाल लिए। डॉक्टर को इस बात की भनक तक नहीं लगी। इस बात की जानकारी तब मिली जब आयकर विभाग ने डॉक्टर को नोटिस भेजकर पैसों का हिसाब मांगा। पीड़ित डॉक्टर बृजलाल ने ब्रजेन्द्र कुमार औऱ उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।


केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी और उसकी पत्नी को दरभंगा से गिरफ्तार कर लिया। दोनों दरभंगा से नेपाल भागने की फिराक में थे। बताया जा रहा है कि आरोपी पटना के गर्दनीबाग इलाके में रहता था और पिछले कई सालों से डॉक्टर के संपर्क में था। आरोपी की पत्नी बीमा करती थी। डॉक्टर ने उससे अपने परिवार के लोगों का बीमा कराया था।


इसी दौरान आरोपी और उसकी पत्नी से डॉक्टर का पारिवारिक संबंध बन गया और आरोपी डॉक्टर को भरोसे में लेकर उसके घरेलू काम करने लगा। डॉक्टर चेक जमा करने के लिए ब्रजेन्द्र को देता तो वह जाली हस्ताक्षर कर रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लेता था। ब्रजेन्द्र ने बैंक में जो डॉक्टर का मोबाइल नंबर था उसे भी चेंज कर दिया था। जिससे पैसे निकलने का मैसेज डॉक्टर के बदले उसके मोबाइल पर जाता था।


जुलाई महीने में आयकर विभाग ने डॉक्टर बृजलाल को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए टीडीएस नोटिस के जरिए भेजा। नोटिस में 32 लाख से अधिक रुपए निकाले जाने की जानकारी दी गई थी। जिसे देखकर डॉक्टर से होश उड़ गए। डॉक्टर ने जब बैंक में जाकर अकाउंट चेक किया तो उसे इस फर्जीवाड़े की जानकारी मिली। पुलिस ने बताया है कि आरोपी शख्स ने डॉक्टर के पैसों से जमीन और फ्लैट खरीदा है।