ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

पटना के दीघा इलाके में गैंगवार: जेल में बंद रवि गोप के दो भाइयों को दिनदहाड़े मारी गोली, एक की हालत नाजुक

PATNA: राजधानी पटना के दीघा इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब जेल में बंद रवि गोप के दो भाईयों को गोली मारी गयी। दोनों भाई कार में सवार होकर कही जा रहे थे तभी अपराधियों ने

पटना के दीघा इलाके में गैंगवार: जेल में बंद रवि गोप के दो भाइयों को दिनदहाड़े मारी गोली, एक की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के दीघा इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब जेल में बंद रवि गोप के दो भाईयों को गोली मारी गयी। दोनों भाई कार में सवार होकर कही जा रहे थे तभी अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 


गोली लगने से दोनों घायल हो गये। गैंगवार की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने दोनों को पाटलिपुत्र स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम में एडमिट कराया। जहां विकास की हालत गंभीर बनी हुई है।


घायलों की पहचान बेऊर जेल में बंद कुख्यात अपराधी रवि गोप के भाई राजू और विकास के रूप में हुई है। दिनदहाड़े इनकी कार पर अपराधियों ने फायरिंग की और मौके से हथियार लहराते फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। दोनों भाईयों पर गोली किसने चलाई और ऐसा करने के पीछे कारण क्या था इसका पता पुलिस लगा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी को पुलिस खंगालने में जुटी है।