ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

पटना में कैश वैन को लूटने की कोशिश नाकाम, हथियार समेत अपराधी गिरफ्तार

पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में बैंक और एटीएम में नकदी जमा करने जा रही कैश वैन को लूटने की कोशिश नाकाम हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से एक अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार हुआ, जबकि दो फरार हो गए।

बिहार न्यूज
दो अपराधी फरार
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में सोमवार को बड़ी लूट की वारदात टल गई। वैशाली सिनेमा गोलंबर के पास बैंक और एटीएम में रुपये जमा करने  जा रही कैश वैन को लूटने पहुंचे तीन हथियारबंद अपराधियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो मौके से फरार हो गया।


मिली जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने कैश वैन को निशाना बनाकर उसमें रखे लाखों रुपये लूटने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई के कारण अपराधी अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके। घटना के दौरान पुलिस को देखते ही दो अपराधी मौके से भाग निकला, जबकि एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और फरार अपराधी की तलाश में छापेमारी जारी है।


बताया जा रहा है कि कैश वैन बैंक और एटीएम में नकदी जमा करने जा रही थी। समय रहते पुलिस के पहुंच जाने से बड़ी लूट की घटना टल गई और कैश वैन में रखी लाखों रुपये की राशि सुरक्षित बचा ली गई। कदमकुआं थाने के थानाध्यक्ष ने बताया कि आम पब्लिक और पुलिस की सहयोग से पटना में लूट की बड़ी वारदात होते-होते बच गयी। 


कैश वैन लूटकांड से पहले ही अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। दो अपराधी ऑटो से आए थे, जबकि तीसरा अपराधी बाइक से आया था, जो दूर खड़ा था और ईशारा मिलने का इंतजार कर रहा था। लेकिन जैसे ही वहां पुलिस पहुंची वो मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

पटना से सूरज की रिपोर्ट