ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

Patna Crime News: पटना में धान के खेत से 8 साल की मासूम का शव मिलने से सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका

Patna Crime News: पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में 8 साल की बच्ची का शव धान के खेत में बोरे से बरामद हुआ। करंट लगाकर हत्या और दुष्कर्म की आशंका से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Patna Crime News
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार को फोरलेन के पास बकरी चराने गई आठ वर्षीय बच्ची का शव शाम को एक धान के खेत में बोरे में बंद मिला। शव की हालत और घटनास्थल से मिले सुरागों ने इलाके में सनसनी फैला दी है।


परिजनों के अनुसार, बच्ची दोपहर 12 बजे अपनी छोटी बहन के साथ घर से निकली थी। करीब 2 बजे छोटी बहन अकेले लौटी और बताया कि बड़ी बहन नहीं मिल रही। इसके बाद परिवार ने खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान एक निर्माणाधीन मकान में गद्दे पर बच्ची की चप्पल मिली। शाम करीब 7 बजे उसी मकान से 50 मीटर दूर खेत में बोरे में बंद उसका शव बरामद हुआ।


पुलिस के मुताबिक, शव बोरे में बंद था, सिर अंदर की ओर था और दोनों हाथ कॉपर वायर से बंधे थे। बच्ची वही कपड़े पहने थी जो दोपहर में घर से निकलते समय पहने थे। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद करंट लगाकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।


घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और आक्रोशित होकर फोरलेन सड़क को जाम कर दिया। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। मृतक बच्ची का परिवार मूल रूप से सहरसा जिले के बलवा प्रखंड का निवासी है और पिछले पांच वर्षों से अथमलगोला थाना क्षेत्र में रह रहा था। इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता