ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पटना में सड़क किनारे मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

PATNA : बड़ी खबर पटना के बिहटा से आ रही है, जहां बुधवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके से सनसनी फैल गई है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया है.&n

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर पटना के बिहटा से आ  रही है, जहां बुधवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके से सनसनी फैल गई है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया है. 

मृतक की पहचान बिहटा थाना इलाके के भगवतीपुर के कुम्भकर करण वर्मा के 30 साल के बेटे  श्रीभगवान वर्मा के रुप में हुई है. मृतक के गले पर काला निशान मिला है, जिसके बाद लोग हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं. 

बताया जाता है  कि श्रीभगवान वर्मा मंगलवार की दोपहर घर से बाजार के लिए निकले थे, पर देर रात तक घर वापस नहीं आए. देर रात तक परिजनों ने खोजबीन की पर कोई पता नहीं चला. बता दें कि मंगलवार की शाम इलाके में अपराधियों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी. वहीं 12 घंटे के अंदर दूसरा शव मिलने से इलाके मे सनसनी फैल गई  है.


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUMIT KUMAR

FirstBihar संवाददाता