ब्रेकिंग
देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू

दही गोप हत्या मामले में नागपुर से मुख्य आरोपी जेनरेटर और चड्डा गिरफ्तार, इससे पहले 2 लाइनर को दबोचा गया था

चर्चित दही गोप हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड राहुल जेनरेटर और शुभूम कुमार उर्फ चड्डा को महाराष्ट्र के नागपुर से दबोचा गया है।

BIHAR POLICE
मुख्य आरोपी गिरफ्तार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

danapur patna crime news: पटना के दानापुर के चर्चित दही गोप हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। महाराष्ट्र के नागपुर से दो अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड राहुल जेनरेटर और शुभूम कुमार उर्फ चड्डा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वर्चस्व की लड़ाई में इन्होंने घटना को अंजाम दिया था। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 


राहुल जेनरेटर और शुभम पर कई थानों में कई मामले दर्ज है। कई हत्याकांड में दोनों शामिल है। अब तक इस मामले में पुलिस ने 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। घटना 21 दिसंबर को पेठिया बाजार में हुई थी। दो दिन पहले दानापुर छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रंजीत यादव उर्फ दही गोप की हत्या मामले में 2 लाइनर को पुलिस ने अरेस्ट किया था। दोनों की पहचान 19 वर्षीय अंकित राजपूत और 21 वर्षीय अंकित कुमार गुप्ता के रूप में हुई थी। पुलिस के समक्ष दोनों ने अपना जुर्म भी स्वीकार किया था। 


अंकित गुप्ता दानापुर कैंट एरिया का रहने वाला है जिसका आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इनकी निशानदेही पर अब पुलिस इस हत्याकांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि दानापुर के रहने वाले राहुल जेनरेटर ने दही गोप की हत्या की साजिश रची थी। उसे इस बात का शक हो गया था कि उनके पिता की हत्या दही गोप ने ही करवाई है। 


पिता की हत्या का बदला लेने के लिए राहुल जेनरेटर ने शूटरों को सुपारी देकर दही गोप की हत्या करवाई। जिसमें खुद राहुल जेनरेटर, मनेर का सोनू और दानापुर का शुभम उर्फ चड्डा भी शामिल था। पुलिस ने दो दिन पहले अंकित राजपूत और अंकित गुप्ता नामक दो लाइनर को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। 


मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना एसएसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी पूरे मामले की तफ्तीश में लगी है। महाराष्ट्र के नागपुर से दो अपराधी को फिर गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड राहुल जेनरेटर और शुभूम कुमार उर्फ चड्डा को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है।


बता दें कि घटना 21 दिसंबर 2024 की रात की है जब दही गोप पेठिया बाजार एक श्राद्धकर्म में शामिल होकर कार से घर लौट रहे थे। तभी अपराधियों ने अंधाधूंध 20 राउंड फायरिंग की। इस दौरान दही गोप के पेट और सिर में करीब 5 गोलियां लगी थी वही उनका साथी गोरख राय की मौके पर ही गोली लगने से मौत हो गयी। आनन-फानन में दही गोप को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गयी। 

टैग्स