ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

Patna Crime News: पटना में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान तीन लोगों को मारी गोली, विधायक और दो अन्य पर फायरिंग का आरोप

पटना में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगी है. पटना के बिक्रम से कांग्रेस के बागी विधायक सिद्धार्थ और दो अन्य पर फायरिंग करने का आरोप लगा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Patna Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna Crime News: बडी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगी है। गोलीबारी की इस घटना में मुखिया प्रतिनिधि और दो अन्य लोग गोली लगने से घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिक्रम से कांग्रेस के बागी विधायक सिद्धार्थ और दो अन्य पर फायरिंग करने का आरोप लगा है। घटना रानीतालाब थाना क्षेत्र का है।


दरअसल, राजधानी पटना के पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत रानी तालाब थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। सैदाबाद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अंजनी सिंह और दो अन्य लोगों को बाइक सवार अपराधियों ने सरेआम गोलियों से छलनी कर दिया। घटना बुधवार देर रात कुशवाहा कनपा गांव की है, जहां नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समारोह चल रहा था। 


बताया जा रहा है कि समारोह में अंजनी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। जैसे ही पुरस्कार वितरण चल रहा था, दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात अपराधी मौके पर पहुंचे और अंजनी सिंह पर कई राउंड फायरिंग कर दी। उनके पैर और जांघ में तीन से चार गोलियां लगीं। फायरिंग के दौरान भागने के क्रम में अपराधियों ने गांव के दो अन्य दर्शकों, राजा कुमार और धर्मेंद्र कुमार को भी गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। 


सभी घायलों को पहले बिक्रम के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और बिहटा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए अंजनी सिंह को पटना के पारस अस्पताल जबकि अन्य दो को एम्स पटना में भर्ती कराया गया। घायल अवस्था में अंजनी सिंह ने बयान दिया कि उन पर हमला विक्रम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सिद्धार्थ सौरभ, गनौरी यादव और राजेश यादव के इशारे पर कराया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन तीनों ने उनकी हत्या की साजिश रची, और अगर उनकी जान जाती है तो इसके जिम्मेदार यही लोग होंगे। 


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। घटनास्थल से पुलिस ने छह गोली के खोखे, एक मैगजीन और एक बाइक बरामद की है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान अपराधियों ने अंजनी सिंह और दो अन्य को गोली मारी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।





रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता