ब्रेकिंग
भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..

Bihar Crime News: पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप, पटना में जमीन कब्जा करने के लिए दे रहे धमकी

Bihar Crime News: पटना के बाढ़ में जमीन विवाद को लेकर पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के रिश्तेदारों पर धमकी देने और मारपीट करने के आरोप लगे हैं. पीड़ित परिवार ने कहा है कि प्रभुनाथ सिंह के रिश्तेदार उनकी जमीन को कब्जा करना चाहते हैं.

Bihar Crime News
प्रभुनाथ सिंह के रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: पटना से सटे बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र स्थित नयाटोला माधोपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगे हैं। गांव के एक परिवार ने आरोप लगाया है कि पूर्व सांसद के रिश्तेदार उन्हें धमकी दे रहे हैं और उनकी जान को खतरा है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित परिवार के सदस्य राकेश कुमार ने बताया है कि यह विवाद पैतृक संपत्ति को लेकर है। राकेश का कहना है कि विरोधी पक्ष उनके घर और जमीन पर कब्जा करना चाहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिनमें पूर्व सांसद का नाम लेकर डराया जा रहा है। 


राकेश ने बताया कि धमकियों की वजह से उनका बेटा कोचिंग छोड़कर घर पर बैठ गया है। राकेश कुमार का यह भी आरोप है कि जब वे इस मामले में केस दर्ज करवाने बख्तियारपुर जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर पीटा। इस दौरान उनके बेटे को भी मारा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। 


उन्होंने कहा कि हमलावर प्रभुनाथ सिंह के रिश्तेदार हैं और कभी भी उनके साथ कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। राकेश ने दावा किया कि उनके इरादे उनकी संपत्ति पर कब्जा करने के हैं। इस मामले में पुलिस ने जानकारी दी है कि राकेश कुमार सिंह और कुमार निरंजन के बीच मारपीट की घटना हुई थी। दोनों पक्षों ने पुलिस को सूचना दी है और मामले की जांच जारी है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता