ब्रेकिंग
पटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकार

Patna Crime News: पटना में हत्या की बड़ी साजिश नाकाम, पुलिस ने वारदात से पहले कुख्यात नेपाली को दबोचा

Patna Crime News: पटना में हत्या की बड़ी साजिश को पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया। बिहटा पुलिस ने कुख्यात अपराधी रंजन कुमार उर्फ नेपाली को वारदात से पहले गिरफ्तार किया। आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Patna Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Patna Crime News: राजधानी पटना में पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने से पहले एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। बिहटा पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए हत्या की साजिश रच रहे कुख्यात अपराधी रंजन कुमार उर्फ नेपाली को धर दबोचा।


पटना वेस्ट के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि 29 सितंबर 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि जमुनापुर का निवासी रंजन कुमार उर्फ नेपाली किसी की हत्या की योजना बना रहा है। सूचना मिलते ही सिटी एसपी (पश्चिमी) के निर्देश और बिहटा थाना अध्यक्ष की अगुवाई में एक विशेष टीम गठित की गई।


तकनीकी निगरानी और त्वरित छापेमारी के दौरान पुलिस ने बिहटा चौक के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि रंजन उर्फ नेपाली पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उस पर चोरी, हथियार रखने और अन्य वारदातों के कई मामले दर्ज हैं।

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता