ब्रेकिंग
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦पुलिस बैरक में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद थाना परिसर में मचा हड़कंप✦नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में दो जिगरी दोस्तों की मौत से परिवारों में पसरा मातम✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦पुलिस बैरक में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद थाना परिसर में मचा हड़कंप✦नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में दो जिगरी दोस्तों की मौत से परिवारों में पसरा मातम

Patna Crime News: छठ में चोरों से रहे सावधान: फतुहा में लाखों की चोरी, दिवाली में गांव गया हुआ था पूरा परिवार

PATNA: पर्व त्योहार में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती है। दिवाली हो या महापर्व छठ इस मौके पर लोग अपने-अपने घर जाते हैं। जिसका फायदा चोर उठाता है। पलक झपकते ही बदमाश लोगों की गाढ़ी क

Patna Crime News: छठ में चोरों से रहे सावधान: फतुहा में लाखों की चोरी, दिवाली में गांव गया हुआ था पूरा परिवार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पर्व त्योहार में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती है। दिवाली हो या महापर्व छठ इस मौके पर लोग अपने-अपने घर जाते हैं। जिसका फायदा चोर उठाता है। पलक झपकते ही बदमाश लोगों की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर जाता है। दिवाली में बीते दिनों दानापुर में बदमाशों ने करीब 12 लाख की संपत्ति चोरी कर ली थी जिसका अभी खुलासा भी नहीं हो पाया था कि बदमाशों ने फतुहा में भी 10 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। यहां भी घर के लोग दिवाली मनाने के लिए अपने गांव गये हुए थे इसी का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने घर से लाखों की चोरी कर ली। 


बताया जाता है कि बदमाशों ने पहले रेकी की यह पता किया कि घर में कोई नहीं है घर बंद है जिसके बाद छत की ओर से घर में घुसे और भीषण चोरी की घटना को बेखौफ अंजाम दिया। पीड़ित परिवार किराये के मकान में फतुहा में रहते थे। शनिवार की शाम जब किरायेदार मकान पर पहुंचा तो घर की हालत देखकर हैरान रह गया। पूरे घर के सामान को चोरों ने तहस नहस कर रखा था। 


पीड़ित  ऋषिकेश कुमार गौरी पुंडा गांव के रहने वाले हैं। ये दीपक पांडेय के मकान में किरायेदार थे। इनका पूरा परिवार छोटी दिवाली 30 अक्टूबर को अपने गांव गये हुए थे। घर में ताला लगा हुआ था। लेकिन छत पर चढ़कर बदमाश घर के दरवाजे तक पहुंचे और ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हो गये। फिर घर में जमकर उत्पात मचाया। गोदरेज को तोड़कर सोने और चांदी कई जोड़े गहने लेकर भाग गये। 


पीड़िता डिंकी देवी ने बताया कि चोरों ने 4 पीस सोने का बाला, 2 जोड़ा चैन, चार पीस नथुनी, झुमका, टिका, 2 पीस अंगूठी, चांदी का पायल और लॉकर में रखे 50 हजार कैश भी साथ ले गये। बदमाशों ने 10 लाख की संपत्ति चोरी कर ली। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। लेकिन हैरानी की बात है कि लोग पर्व त्योहार मनाने घर जाते हैं इधर बदमाश उनकी गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर बैठता है। इसलिए अब खुद सावधानी बरतनी होगी।