ब्रेकिंग
रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन

पटना सिटी में दिनदहाड़े एक शख्स को मारी गोली, दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. बदमाशों ने आपसी विवाद में एक शख्स को गोली मार दी है. दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग करने की बात सामने आ रही है. पुलिस

पटना सिटी में दिनदहाड़े एक शख्स को मारी गोली, दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. बदमाशों ने आपसी विवाद में एक शख्स को गोली मार दी है. दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग करने की बात सामने आ रही है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात पटना सिटी इलाके के गोपालपुर थाना क्षेत्र की है. यहां जमीन विवाद को लेकर हुए खुनी संघर्ष में एक शख्स को गोली लग गई है. बताया जा रहा है कि गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप जख्मी हो गया है. जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.


इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि दो पक्षों में जमीन को लेकर काफी पुराना विवाद है. सोमवार को फिर उसी विवाद को लेकर दोनों गुटों में लड़ाई हो गई. देखते ही देखते फायरिंग भी शुरू हो गई. जिसमें एक शख्स को गोली लग गई. जिसके कारण वह घायल हो गया.


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता