ब्रेकिंग
जेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटर

पटना सिटी के कोचिंग क्लास में जमकर हुई मारपीट, CCTV में कैद हुआ पिटाई का वीडियो

PATNA CITY: पटना सिटी में मामूली विवाद को लेकर कोचिंग क्लास रूम के अंदर ही 2 छात्र आपस में लड़ने लगे। इस दौरान दोनों के बीच जमकर-मारपीट हुई। एक दूसरे को मारने के लिए दोनों ने

पटना सिटी के कोचिंग क्लास में जमकर हुई मारपीट, CCTV में कैद हुआ पिटाई का वीडियो
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA CITY: पटना सिटी में मामूली विवाद को लेकर कोचिंग क्लास रूम के अंदर ही 2 छात्र आपस में लड़ने लगे। इस दौरान दोनों के बीच जमकर-मारपीट हुई। एक दूसरे को मारने के लिए दोनों ने कमर से बेल्ट तक निकाल ली। छात्रों के बीच मारपीट होता देख कोचिंग में हंगामा शुरू हो गया। जब कोचिंग के संचालक ने बीच-बचाव करनी चाही तब दोनों छात्रों ने उनकी एक ना सुनी। 


जिसके बाद चौक थाना पुलिस को इस बात की सूचना दी गयी। चौक थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। इस बीच मौका पाकर मारपीट करने वाले दोनों छात्र वहां से भाग खड़े हुए। कोचिंग में लगे सीसीटीवी में मारपीट का वीडियो कैद हो गया। छात्रों के बीच हुए मारपीट का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।


शिक्षा के मंदिर में 2 छात्रों के बीच क्लास रूम में बेल्ट से मार पीट करने का मामला CCTV में कैद हो गया है। घटना पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के नाला पर सब्जी मंडी स्थित ( कैरियर) कंप्यूटर सेंटर के क्लास रूम की है। जहां सभी छात्र क्लास रूम में पढ़ाई कर रहे थे।इसी दौरान दो छात्र के बीच किसी बात को लेकर आपस में  विवाद हुआ और उसके बाद दोनों छात्र क्लास रूम में ही आपस मे भीड़ गए और  विवाद बढ़ने पर एल छात्र ने बेल्ट निकालकर दूसरे छात्र की जमकर पिटाई करने लगे। 


वही क्लास में मारपीट होने पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस मार पीट का सारा मामला क्लास रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वही कम्प्यूटर क्लास में छात्रों के बीच मारपीट होने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस पूरे मामले की छानबीन की। साथ ही CCTV फुटेज को देखा। 


बताया जाता है कि क्लास रूम में वैभव कुमार और सौरभ कुमार बैठा था और किसी बात को लेकर आपस में विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। मार पीट होता देख (कैरियर ) कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के प्रबंधक ने हंगामे की सूचना पुलिस को दी। जहां पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तबतक छात्र फरार हो गए। इस घटना की सूचना छात्रों के परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस हंगामा और मार पीट करने वाले छात्रों की तलाश कर कानूनी करवाई करने की तैयारी में जुट गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता