ब्रेकिंग
रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन

पटनासिटी: ईंट-पत्थर से कुचलकर एक व्यक्ति की निर्मम हत्या

PATNA CITY: पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जालान स्कूल कैंपस से एक व्यक्ति की लाश मिली। अपराधियों ने ईंट-पत्थर से कुचल कर उसकी हत्या कर दी। हत्या क

पटनासिटी: ईंट-पत्थर से कुचलकर एक व्यक्ति की निर्मम हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जालान स्कूल कैंपस से एक व्यक्ति की लाश मिली। अपराधियों ने ईंट-पत्थर से कुचल कर उसकी हत्या कर दी। हत्या की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कैमशिकोह निवासी मो. गोलू के रूप में की गयी है। 


परिजनों ने बताया कि शनिवार को किसी व्यक्ति से गोलू की लड़ाई हो गयी थी। जिसके बाद रविवार की रात से अचानक वह लापता हो गया और आज सुबह उसका शव स्कूल कैंपस में मिला। शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों ने ईट-पत्थर से कुचलकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। परिजन आपसी रंजिश में हत्या की वारदात को अंजाम दिए जाने की बात कह रहे हैं। घटना की सूचना आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी-भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। वही परिजन दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता