ब्रेकिंग
बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली

पटना की एक महिला DCLR ने सीनियर के नाम पर ली 15 लाख की रिश्वत...शिकायत मिलने के बाद सस्पेंड करने की सिफारिश

बिहार प्रशासनिक सेवा की अधिकारी एवं पटना सिटी की डीसीएलआर अभिलाषा सिन्हा पर दाखिल-खारिज अपील वाद के निष्पादन में 15 लाख रुपये रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। शिकायत के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने आरोप पत्र गठित कर उनके निलंबन की अनुशंसा...

Bihar News, Patna City DCLR, Abhilasha Sinha, Bribery Case Bihar, Revenue and Land Reforms Department, Bihar Administrative Service, DCLR Suspension, Patna Corruption News, Dilip Jaiswal, Bihar Govern
AI से सांकेतिक तस्वीर
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा की एक महिला अधिकारी ने वरीय पदाधिकारी के नाम पर 15 लाख रुपए की रिश्वत ली. शिकायत के बाद आरोपी अधिकारी को निलंबित करने की अनुशंसा की गई है. इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सामान्य प्रशासन विभाग को रिपोर्ट किया है. 

यह मामला राजधानी पटना से जुड़ा है. पटना सिटी अनुमंडल के भूमि सुधार उपसमाहर्ता अभिलाषा सिन्हा पर गंभीर आरोप लगे हैं. इन पर दाखिल खारिज अपील वाद के निष्पादन में वरीय पदाधिकारी के नाम पर बिचौलिया के माध्यम से 15 लाख रुपए की राशि रिश्वत लेने के आरोप हैं. यह शिकायत विभाग तक पहुंची है. 

इसके बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने पटना सिटी के डीसीएलआर अभिलाषा सिन्हा के खिलाफ आरोप पत्र गठित करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग को निलंबित करने की अनुशंसा किया है. विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने पटना सिटी के महिला डीसीएलआर को सस्पेंड करने की सिफारिश करने पर अपनी सहमति दी है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता