ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

PATNA: बीएमपी-1 के बस ड्राइवर पर नेपाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी फरार, पीड़िता लगा रही न्याय की गुहार

पटना में बीएमपी-1 के जवानों को परेड के लिए गांधी मैदान ले जाने वाली बस के ड्राइवर पर नेपाली महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है, पीड़िता ने एयरपोर्ट थाने में केस दर्ज कराया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है।

Bihar
बीएमपी के ड्राइवर पर गंभीर आरोप
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। जहां नेपाली महिला के साथ वहशी दरिंदे ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता ने BMP-1 के ड्राइवर पर रेप किये जाने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि 15 अगस्त पर झंडोत्तोलन के लिए पटना के गांधी मैदान में परेड का रिहर्सल चल रहा है। पुलिस के जवानों को गांधी मैदान ग्राउंड तक पहुंचान वाले बीएमपी 1 के बस ड्राइवर ने नेपाली महिला के साथ गंदा काम किया है। यह आरोप खुद पीड़िता लगा रही है। 


राजधानी पटना में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां नेपाल की रहने वाली एक महिला ने बीएमपी 1 का बस चलाने वाले निजी ड्राइवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। यह आरोप बीएमपी-1 (बिहार सैन्य पुलिस) के जवानों को गांधी मैदान में परेड के लिए ले जाना है। वह बस का निजी चालक है। पीड़िता के अनुसार, उक्त बस के ड्राइवर ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।


 नेपाल की रहने वाली पीड़िता ने आनन- फ़ानन मे पटना के एयरपोर्ट थाने में केस दर्ज करवाया है, मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी स्तर की अधिकारी इस मामले की जांच करने एयरपोर्ट थाना पहुंचीं। इस मामले की जांच कर रही  डीएसपी अनु कुमारी ने बताया कि नेपाल की रहने वाली पीड़िता अपने परिवार से प्रताड़ित होकर सिलीगुड़ी स्टेशन से पटना जंक्शन पहुंची थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई थी। उस व्यक्ति ने एक प्राइवेट बस में इस महिला को ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी घटना को अंजाम दिया है। 


मामले की जानकारी मिलते ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गयी। फिलहाल इस घटना को अंजाम देने वाला ड्राइवर फरार बताया जा रहा है। फिलहाल मेडिकल के लिए महिला को भेजने की कवायद शुरू कर दी गई है, वही डीएसपी अनु कुमारी ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाला प्राइवेट ड्राइवर 15 अगस्त के परेड पूर्वाभ्यास के लिए बीएमपी 1 के जवानों को गांधी मैदान तक ले जाने और लाने का काम करता है। 


फिलहाल एफएसएल की टीम को बुलाकर घटनास्थल का मुआयना करवाया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वही पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। अब देखना यह होगा कि पटना पुलिस कब तक आरोपी बस के ड्राइवर को पकड़ पाती है और पीड़िता को कब तक न्याय दिला पाती है।   

पटना से सूरज की रिपोर्ट