ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में 3 मंजिला मकान-दुकान बनाने वालों को बड़ी राहत, नक्शा पास कराने का झंझट खत्म; 30 दिन में ऑटो अप्रूवल✦Bihar News: छठ घाट जाने से पहले जरूर जान लें ये नंबर! बिहार के 10 हजार से ज्यादा घाटों पर 24 घंटे बिजली, सरकार का बड़ा इंतजाम✦Bihar weather: बिहार में बढ़ेगा ठंड का असर, सुबह कोहरा और रात में गिरेगा पारा; इन जिलों में बारिश के आसार✦वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦Bihar News : बिहार में 3 मंजिला मकान-दुकान बनाने वालों को बड़ी राहत, नक्शा पास कराने का झंझट खत्म; 30 दिन में ऑटो अप्रूवल✦Bihar News: छठ घाट जाने से पहले जरूर जान लें ये नंबर! बिहार के 10 हजार से ज्यादा घाटों पर 24 घंटे बिजली, सरकार का बड़ा इंतजाम✦Bihar weather: बिहार में बढ़ेगा ठंड का असर, सुबह कोहरा और रात में गिरेगा पारा; इन जिलों में बारिश के आसार✦वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट

पटना: बंद कमरे में फंदे से लटका मिला रिटायर्ड इंजीनियर की बेटी का शव

PATNA: पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब रिटायर्ड इंजीनियर की 26 वर्षीय बेटी का शव बंद कमरे में लटका मिला। कमरा बाहर से बंद था और कुंडी पर ताला

पटना: बंद कमरे में फंदे से लटका मिला रिटायर्ड इंजीनियर की बेटी का शव
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA: पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब रिटायर्ड इंजीनियर की 26 वर्षीय बेटी का शव बंद कमरे में लटका मिला। कमरा बाहर से बंद था और कुंडी पर ताला लटका हुआ था। जब पुलिस को इस बात की सूचना हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर कमरे को खोला तब पुलिस भी हैरान रह गयी। कमरे के अंदर फंदे से शव लटक रहा था। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। 


पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता ने अविनाश नामक एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। जो एक निजी स्कूल का डायरेक्टर है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


आसपास के लोगों ने बताया कि अक्सर नेहा कमरे के अंदर ही रहती थी और बाहर से ताला लगा रहता था। पुलिस ने उस लड़की से संपर्क किया जिसे नेहा ने आखिरी बार मैसेज किया था। उस लड़की ने बताया कि नौकरी छोड़ने के बाद से वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। नेहा की आरोपित अविनाश से अच्छी दोस्ती थी। वह उससे दोबारा नौकरी मांग रही थी। पुलिस का कहना है कि आरोपित और युवती की महिला मित्र, पड़ोसी, मकान मालिक से लेकर पूर्व में वह जहां काम करती थी वहां के कर्मचारियों से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।