ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी

पटना: अफसर की पत्‍नी को वीडियो कॉल कर दिखाया डर्टी वीडियो, केस दर्ज

PATNA : बिहार में अपराध का ग्राफ तो तेज़ी से बढ़ ही रहा है, लेकिन अब महिलाओं के साथ सेक्सटार्शन का मामला सबसे ज्यादा आ रहा है। इसी कड़ी में राजीव नगर थाने से एक शर्मनाक मामला सामने आय

पटना: अफसर की पत्‍नी को वीडियो कॉल कर दिखाया डर्टी वीडियो, केस दर्ज
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराध का ग्राफ तो तेज़ी से बढ़ ही रहा है, लेकिन अब महिलाओं के साथ सेक्सटार्शन का मामला सबसे ज्यादा आ रहा है। इसी कड़ी में राजीव नगर थाने से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक अफसर की पत्‍नी को सेक्सटार्शन का शिकार बना लिया गया। महिला को अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आया। महिला ने कॉल रिसीव किया तो उसे अश्‍लील वीडियो और फोटो दिखाने की कोशिश की जाने लगी। 



इससे पहले कि ये शातिर वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट ले पाते, महिला ने तुरंत फ़ोन काट दिया। लेकिन, बदमाशों का इतने से भी मन नहीं भरा और वे महिला को वाट्सएप पर लगातार अश्‍लील फोटो और वीडियो भेजने लगे। इस घटना के बाद महिला काफी सहम गई थी, जिसके बाद उसके पति ने राजीव नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के पति ने बताया कि उनकी पत्‍नी के मोबाइल पर अंजान नंबर से वीडियो कॉल आया। फ़ोन उठाते ही उन्हें अश्‍लील वीडियो और फोटो दिखाने की कोशिश की जाने लगी। इतने में अफसर की पत्‍नी ने फोन काट दिया। 



दरअसल, ये कोई पहला मामला नहीं है, जब किसी महिला को सेक्सटार्शन का शिकार बनाया गया हो। इससे पहले भी कई महिलाओं के साथ ऐसी घटना घट चुकी है। शातिरों द्वारा उन्हें अज्ञात नंबर से फोन जाता है। कॉल रिसीव करते ही उन्हें अश्‍लील वीडियो और फोटो दिखाई जाने लगती है। इसके बाद शातिर उन्हें लगातार फोन कर ब्लैकमेल करते हैं और पैसे की मांग करते हैं। पैसे देने से मना करने पर स्क्रीनशॉट वायरल करने की धमकी भी देते हैं। 

टैग्स