ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

पटना में 6 साल की बच्ची की हत्या : पड़ोसी के घर से बरामद हुआ शव : एक महिला को छोड़ घर के सभी सदस्य फरार

PATNA : पटना से सटे नौबतपुर में एक 6 साल की बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई। बच्ची की लाश पड़ोसी के घर से बरामद किया गया है। जहां गड्ढे में शव को छुपाकर रखा गया था। बच्ची के मु

पटना में 6 साल की बच्ची की हत्या : पड़ोसी के घर से बरामद हुआ शव : एक महिला को छोड़ घर के सभी सदस्य फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : पटना से सटे नौबतपुर में एक 6 साल की बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई। बच्ची की लाश पड़ोसी के घर से बरामद किया गया है। जहां गड्ढे में शव को छुपाकर रखा गया था। बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। बच्ची का शव मिलने से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


बताया जाता है कि गुरुवार की शाम को बच्ची घर के पास ही खेल रही थी। तभी अचानक वह गायब हो गयी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन बच्ची का पता नहीं चल सका। थक-हारकर परिजनों ने इसकी सूचना नौबतपुर थाने को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन शुरू की।


इसी दरमियान ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने बच्ची की लाश पड़ोसी के घर से बरामद किया। जिस घर से लाश बरामद हुई है वह घर सचिन नामक युवक का है। घटना के बाद घर के सभी लोग फरार हो गये हैं। घर में सिर्फ एक महिला मौजूद थी। जिसे पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। 


नौबतपुर के एसडीपीओ दीपक कुमार ने बताया कि जिस बच्ची की लाश पड़ोसी के घर से मिली है, उसकी उम्र महज 6 साल है। शव को घर में गड्ढे में छिपाकर रखा गया था। बच्ची की हत्या के पीछे के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच में पुलिस जुट गई है। वहीं, इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृत बच्ची के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।