ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

पति से झगड़ने के बाद महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौके पर ही मौत, छत से कूदने का वीडियो हो रहा वायरल

DESK: सोशल मीडिया पर एक महिला के तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं। जिस जगह यह घटना हुई वहां पूरे इलाके में इसकी चर्चा

पति से झगड़ने के बाद महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौके पर ही मौत, छत से कूदने का वीडियो हो रहा वायरल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: सोशल मीडिया पर एक महिला के तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं। जिस जगह यह घटना हुई वहां पूरे इलाके में इसकी चर्चा हो रही है। पति के साथ झगड़ा होने के बाद महिला ने यह कदम उठा लिया। 


आस-पास में रहने वाले लोग उसे ऐसा करने से मना करते रहे लेकिन महिला ने किसी की नहीं सुनी और तीन मंजिले मकान से छलांग लगा दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। पति के सामने ही महिला ने दम तोड़ दिया। इस घटना से पति और बच्चे काफी सदमें में है। सभी का रो-रोकर हाल बेहाल है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


घटना मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित लसुडिया थाना क्षेत्र के एक टाउनशिप इलाके की है जहां पति और पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। बात इतनी बढ़ गयी कि पत्नी दौड़ते हुए घर के तीसरे तल्ले पर पहुंच गयी। पत्नी को छत पर जाते देख पति उसके पीछे-पीछे यह सोचकर गया कि कही उसकी पत्नी कोई बड़ा कदम ना उठा लें। लेकिन जिस बात का डर पति को था वही हुआ। पति के पीछे आता देख पत्नी ने छत से ही छलांग लगा दी। महिला को ऐसा करने से आस-पास के लोग मना करते रहे लेकिन वो किसी की बात नहीं मानी। 


उधर पति भी उसे ऐसा करने से मना करता रहा लेकिन वो इतने गुस्से में थी कि छत से ही कूद गयी। छत से कूदते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पत्नी को छत के कूदने के बाद पति दौड़े-दौड़े नीचे पहुंचा। पति के आंख के सामने ही पत्नी ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया है। आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गये और सूचना मिलते ही पुलिस आ गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


वही जिस वक्त महिला छत से कूद रही थी तभी पास में रहने वाली एक युवती ने इस खौफनाक मंजर को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं। मृतका की पहचान रायसेन निवासी राहुल की पत्नी अंगूरी बाई के रूप में हुई है। राहुल एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। राहुल की शादी अंगूरी बाई से 6 साल पहले हुई थी। एक बेटा और एक बेटी और पति के साथ अंगूरी बाई प्रीमियम ग्रीन के पास ईडब्ल्यूएस क्वार्टर में रहती थी। पत्नी के इस कदम से पति राहुल काफी सदमे में हैं वही दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

टैग्स