ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

पति से हुए झगड़े का गुस्सा पत्नी ने बच्चे पर उतारा, अपने दो साल के कलेजे के टुकड़े को गला दबाकर मार डाला

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक कलयुगी मां का क्रूर चेहरा देखने को मिला। जहां पति के साथ हुए विवाद से गुस्सायी महिला ने अपने 2 साल के कलेजे के टुकड़े की हत्या कर दी। महिला को पुल

पति से हुए झगड़े का गुस्सा पत्नी ने बच्चे पर उतारा, अपने दो साल के कलेजे के टुकड़े को गला दबाकर मार डाला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक कलयुगी मां का क्रूर चेहरा देखने को मिला। जहां पति के साथ हुए विवाद से गुस्सायी महिला ने अपने 2 साल के कलेजे के टुकड़े की हत्या कर दी। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है वही इलाके के लोग भी हैरान हैं। 


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव की है। रंजीत सहनी और उसकी पत्नी सीमा देवी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पति-पत्नी के बीच का झगड़ा बच्चे की हत्या की वजह बनेगी यह रंजीत सहनी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। घरेलू विवाद को लेकर रंजीत की पत्नी ने अपना गुस्सा मासूम पर उतार दिया। सीमा देवी ने अपने दो साल के मासूम बेटे की निर्मम हत्या कर दी। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी रंजीत साहनी की पत्नी सीमा देवी के रूप में की गई है। 


इस घटना के संबंध में आरोपी महिला के पति रंजीत सहनी ने बताया कि रविवार की रात में उनकी पत्नी से घरेलू बातों को लेकर झगड़ा हुआ था और जब सुबह में देखा तो बच्चा मृत पड़ा हुआ था और पास में ही उसकी पत्नी सोई हुई थी। बच्चे के गले पर पड़े निशान को देखने से ऐसा लग रहा था कि गला दबाकर ही उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता