ब्रेकिंग
पटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारबर्थ सर्टिफिकेट बनाने दो साल की देरी पड़ेगी भारी, लगाने पड़ सकते हैं कोर्ट के चक्कर; संसद से नया बिल पासगोपालगंज में 10 रुपये के लिए महिला की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तारपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारबर्थ सर्टिफिकेट बनाने दो साल की देरी पड़ेगी भारी, लगाने पड़ सकते हैं कोर्ट के चक्कर; संसद से नया बिल पासगोपालगंज में 10 रुपये के लिए महिला की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

लव, शादी और धोखा: पहले प्यार किया फिर शादी रचाई, सालों साथ रहने के बाद फरार हो गया पति, बेवफा को सबक सिखाने ओडिशा से बिहार पहुंची महिला

JAMUI: जमुई में लव, सेक्स और धोखा का मामला सामने आया है। जमुई का रहने वाला युवक ओडिशा में एक लड़की को पहले तो अपने प्यार के जाल में फंसाया, फिर उससे शादी रचाई और जब उससे मन भर

लव, शादी और धोखा: पहले प्यार किया फिर शादी रचाई, सालों साथ रहने के बाद फरार हो गया पति, बेवफा को सबक सिखाने ओडिशा से बिहार पहुंची महिला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

JAMUI: जमुई में लव, सेक्स और धोखा का मामला सामने आया है। जमुई का रहने वाला युवक ओडिशा में एक लड़की को पहले तो अपने प्यार के जाल में फंसाया, फिर उससे शादी रचाई और जब उससे मन भर गया तो उसे धोखा देकर अपने गांव भाग आया। बेवफाई से आहत पीड़ित महिला हजारों किलोमीटर दूर बिहार पहुंच गई और एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।


दरअसल, जमुई के बटपार गांव निवासी रोशन कुमार सिन्हा बंगलुरू की एक कंपनी में काम करता था। काम करने के दौरान ही रोशन की मुलाकात कंपनी में ही काम करने वाली बासुमति से हुई थी। एक ही कंपनी में काम करने के कारण दोनों के बीच दोस्ती हो गई और समय बीतने के साथ दोस्ती प्यार में बदल गई। इसी बीच रोशन जहां अपने रिश्तेदार के साथ रहता था वहां उसकी लड़ाई हो गई और वह अपना बोरिया बिस्तर लेकर बासुमति के पास रहने के लिए पहुंच गया।


बासुमति ने पहले तो रोशन को साथ रखने से इनकार कर दिया लेकिन जब उसने दबाव बनाया तो वह उसे साथ रखने के लिए तैयार हो गई। दोनों के एक साथ रहने को लेकर आसपास इसकी चर्चा होने लगी और लोग तरह तरह की बातें करने लगे। जिसके बाद दोनों ने साल 2016 में शादी रचा ली और एक साथ रहने लगे। इसी बीच बीते 23 सितंबर को रोशन अपनी पत्नी बासुमति को अकेला छोड़कर जमुई स्थित अपने गांव भाग आया। बासुमित जब भी फोन करती वह वापस आने की बात को टाल देता।


इससे पहले रोशन ने घर बनाने के लिए बासुमति से काफी पैसे भी ले लिए थे। साथ ही साथ दोनों के नाम बर बैंक का लोन भी था। रोशन ने पैसे देने बंद कर दिए तब बासुमति को लोन का पैसा चुकाना मुश्किल हो रहा था। थक हारकर बासुमति ने धोखेबाज पति को सबक सीखाने का फैसला लिया और जमुई पहुंच गई। चकाई थाने में जब उसकी शिकायत नहीं सुनी गई तो उसने एसपी को फोन लगा दिया और अपनी आपबीती सुनाई। एसपी के निर्देश पर चकाई थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हो गया है और पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता