ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

ससुराल जा रही महिला के साथ हैवानियत, पति के सामने ही 6 मनचलों पत्नी से किया गैंगरेप

JHARKHAND : झारखंड के पलामू में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 22 साल की महिला के साथ 6 मनचलों में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। महिला के पति को बंधक बनाकर उसके

ससुराल जा रही महिला के साथ हैवानियत, पति के सामने ही 6 मनचलों पत्नी से किया गैंगरेप
Mukesh Srivastava
3 मिनट

JHARKHAND : झारखंड के पलामू में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 22 साल की महिला के साथ 6 मनचलों में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। महिला के पति को बंधक बनाकर उसके सामने ही सभी मनचलों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। घटना पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय पीड़ित महिला बीते शनिवार को ससुराल वालों से झगड़ा होने के बाद पैदल ही अपने मायके के लिए निकल पड़ी थी। महिला के मायके पहुंचने के बाद ससुराल के लोग उसे मनने के लिए महिला के मायके पहुंचे। काफी मान मन्नौवल के बाद मायके वालों ने महिला को उसके पति के साथ ससुराल के लिए रवाना कर दिया। पीड़ित महिला अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर ससुराल जा रही थी। दोनों के साथ महिला का बहनोई भी मौजूद था।


जैसे ही तीनों भलुआही घाटी के पास पहुंचे तो वहां पहले से मौजू 6 बदमाशों ने सभी के मोबाइल और बाइक छीन लिया। इस दौरान आरोपियों ने करीब चार घंटे तक महिला के साथ गैंगरेप की घठना को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने पीड़िता के पति को बंधक बनाए रखा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला और उसके बहनोई को बाइक से लेकर दूसरी जगह जाने लगे।


जैसे ही बदमाश महिला और उसके बहनोई को लेकर मनिका थाना क्षेत्र के साधवाडीह गांव पहुंचे, बगल से गुजर रही कार को देख महिला चिल्लाने लगी। महिला की आवाज को सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और दो आरोपियों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला के बयान पर थाने में केस दर्ज कर लिया है और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।