ब्रेकिंग
बिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांग

पति के अवैध संबंध का पत्नी ने किया विरोध, पति ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

VAISHALI: बिहार के वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नारायणपुर पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव में एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध स्थिति में शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतका की

पति के अवैध संबंध का पत्नी ने किया विरोध, पति ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: बिहार के वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नारायणपुर पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव में एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध स्थिति में शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतका की पहचान कुंदन राय की 30 वर्षीय पत्नी प्रियंका के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने घटना की जानकारी महुआ थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही महुआ थाना कि पुलिस मौके पर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 


मृतका प्रियंका की हत्या का आरोप उसके पति कुन्दन राय पर लगा है। मृतका के भाई ने अपने जीजा पर पीट-पीटकर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रियंका के परिजनों का कहना है कि पहले भी प्रियंका के साथ मारपीट की गयी थी। जिसे लेकर कई बार प्रियंका के परिजनों ने इसका विरोध किया था। जिसके बाद प्रियंका को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। 


प्रियंका के पति का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था। जिसे लेकर प्रियंका अक्सर विरोध किया करती थी और पति को अपनी आदत सुधारने की बात कहती थी। लेकिन कुंदन अपने आदतों से बाज नहीं आ रहा था और इसी बात को लेकर अक्सर पत्नी के साथ मारपीट किया करता था। मौके पर पहुंची महुआ थाने की पुलिस ने आरोपी पति कुंदन को हिरासत में लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हाजीपुर सदर अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 


पुलिस ने बताया कि मृतका के भाई राजेश राय ने सूचना दी कि उनकी बहन का हत्या उसके जीजा ने कर दी है। जब बहन के ससुराल आए तो देखा कि बहन की लाश संदिग्ध स्थिति में बिस्तर पर पड़ा हुआ था। मृतका के भाई का आरोप है कि उसका जीजा बहन के साथ अक्सर मारपीट किया करता था और अवैध संबंध के चक्कर में उसने बहन की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। मृतका के परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच करने और आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की है।  


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता