ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

ससुर के साथ दामाद ने की शराब पार्टी, बात नहीं मानने पर पुलिस से कराया गिरफ्तार

DESK: ससुर और उनके साथी को गांव में बुलाकर पहले दामाद ने शराब पार्टी की। जब दामाद ने रुकने को कहा तो ससुर ने बात नहीं मानी। जिससे नाराज होकर दामाद ने पुलिस को इस बात की सूचना

ससुर के साथ दामाद ने की शराब पार्टी, बात नहीं मानने पर पुलिस से कराया गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: ससुर और उनके साथी को गांव में बुलाकर पहले दामाद ने शराब पार्टी की। जब दामाद ने रुकने को कहा तो ससुर ने बात नहीं मानी। जिससे नाराज होकर दामाद ने पुलिस को इस बात की सूचना दे दी। फिर क्या था सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


मामला पश्चिम चंपारण के करमचट थाना क्षेत्र की है जहां एक दामाद ने नशे की हालत में ससुर सहित दो लोगों को जेल भिजवा दिया।तेनुआ गांव के नंदलाल राम का कहना था कि लालापुर गांव के उसका दामाद विरेंद्र रहता है उसी ने उन्हें गांव पर बुलाया था। दामाद के बुलावे पर वे अपने गांव के ही साथी मुकेश पासवान को लेकर बाइक से पहुंच गये। दामाद ने शराब की पार्टी आयोजित की थी। तीनों ने बैठकर एक साथ शराब भी पी। 


शराब पीने के बाद जब वे अपने साथी के साथ घर के लिए निकलने लगे तब दामाद ने कहा कि आज आप यही रुक जाइए। यदि आज आपलोग मेरे घर पर नहीं रुके तो पुलिस को बता दूंगा कि आपने शराब पी ली है और पकड़वा दूंगा। दामाद की बात को लोगों ने गंभीरता से नहीं लिया उन्हें लगा की दामाद जी मजाक कर रहे हैं। 


कोई अपने ससुर को भला पुलिस से गिरफ्तार कराएगा। दामाद की बात को अनसुना कर वे अपने साथी के साथ वहां से निकल गये। लेकिन जब दामाद की बात उन्होंने नहीं मानी तो उसने पुलिस को इस बात की सूचना दे कि दो लोग शराब पीकर निकले हैं। इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गयी और उन्हें और उनके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। ससुर नंदलाल राम और मुकेश पासवान की मेडिकल जांच करायी गयी जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।