ब्रेकिंग
नगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... नगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला...

स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर बेतिया में बवाल, जन सुराज के नेता ने की JE के साथ धक्का-मुक्की, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज

BETTIAH: बेतिया में जन सुराज के नेता द्वारा बिजली विभाग के जेई के साथ धक्का-मुक्की करने और उन्हें कमरे में बंद करने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल

स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर बेतिया में बवाल, जन सुराज के नेता ने की JE के साथ  धक्का-मुक्की, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: बेतिया में जन सुराज के नेता द्वारा बिजली विभाग के जेई के साथ धक्का-मुक्की करने और उन्हें कमरे में बंद करने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। JE ने दो के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।


बिजली विभाग की टीम के साथ जन सुराज के नेता राजकिशोर चौधरी ने दबंगई की है। मामला मनुआपुल थाना क्षेत्र अंतर्गत जोकहां गांव का है जहां के रहने वाले जन सुराज के नेता राजकिशोर चौधरी के यहां स्मार्ट मीटर बदलने के लिए बिजली विभाग की टीम गयी हुई थी। जब स्मार्ट मीटर लगाया जाने लगा तब नेताजी और एक अन्य साथी जेई पर गुस्सा हो गये। 


इसी क्रम में जेई और उसके बीच बहस शुरू हो गई। बिजली विभाग के जेई के साथ पहले तो धक्का-मुक्की की गयी फिर जनसुराज के नेता ने जेई को कमरे में बंद कर दिया। जेई ने दबंग नेता समेत दो लोगों पर मनुआपुल थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। मनुआपुल थाने में दर्ज एफआईआर में जेई ने बताया है कि उनकी टीम मीटर खराब होने के बाद नया मीटर लगाने गई हुई थी। तभी दबंग नेता राजकिशोर चौधरी उनसे धक्का-मुक्की करने लगे और इस दौरान जेई को कमरे में बंद कर दिया। 


नेता की दबंगई के कारण बिजली विभाग की टीम बिना मीटर लगाए ही वापस लौट गई। जेई  के आवेदन पर मनुआपुल थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बेतिया एसपी शौर्य सुमन ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे स्मार्ट मीटर बदले जाने के क्रम में बिजली विभाग के जेई के साथ दुर्व्यवहार करते हुए कुछ लोग दिख रहे हैं।


इस संबध में बिजली विभाग के जेई राकेश कुमार ने मनुआपुल थाने में जोकहा निवासी राजकिशोर चौधरी और साहिल चौधरी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस जन सुराज के नेता की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। 

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

टैग्स