ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

सलमान खान के घर फायरिंग केस, मुंबई पुलिस ने बेतिया से शूटर विक्की गुप्ता के 5 करीबियों को उठाया

BETTIAH: इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से आ रही है जहां वॉलीबुड स्टार सलमान खान के घर में फायरिंग किये जाने के मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस आज बेतिया पहुंची। बेतिया से शूटर व

सलमान खान के घर फायरिंग केस, मुंबई पुलिस ने बेतिया से शूटर विक्की गुप्ता के 5 करीबियों को उठाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से आ रही है जहां वॉलीबुड स्टार सलमान खान के घर में फायरिंग किये जाने के मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस आज बेतिया पहुंची। बेतिया से शूटर विक्की गुप्ता के 5 करीबियों को उठाया। जिनसे पूछताछ की जा रही है।


बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस इस मामले में आरोपी शूटर विक्की के 5 करीबियों को बेतिया से उठाकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने आरोपी विक्की के पिता से भी लंबी पूछताछ की। 


बताया जाता है कि सोमवार की रात मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम बेतिया जिले के गौनाहा के मसही गांव पहुंची थी और पूछताछ के लिए शूटर विक्की की करीबी 5 लोगों के परिवार को नोटिस सौंपा और सभी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। इनमें संजीत चौहान, सुनील कुमार, अंकित, आशीष और विकास शामिल हैं। फिलहाल इन लोगों की पूछताछ की जा रही है।

बेतिया से संतोष की रिपोर्ट