ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप, गुस्साएं परिजनों ने नर्सिंग होम में किया हंगामा

BETTIAH: खबर बेतिया से है जहां चनपटिया बड़का बस स्टैंड चौक स्थित एक निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इस घटना से गुस्साएं परिजनों ने नर्सिंग होम मे

प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप, गुस्साएं परिजनों ने नर्सिंग होम में किया हंगामा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: खबर बेतिया से है जहां चनपटिया बड़का बस स्टैंड चौक स्थित एक निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इस घटना से गुस्साएं परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा मचाया। मृतका के परिजनों का हंगामे को देख नर्सिंग होम के डॉक्टर और कर्मी मौके से फरार हो गए।


 नर्सिंग होम में हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे मरीज के परिजनों को समझा बूझाकर कर शांत कराया। थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान कुमारबाग थाना क्षेत्र के बनकटवा गांव निवासी राकेश राम के 25 वर्षीय पत्नी अनिता देवी के रूप में हुई है। 


मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। गुस्साएं परिजन नर्सिंग होम के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण जच्चा और बच्चा की मौत हुई है। आक्रोशित परिजनों ने पुलिस से लापरवाह डॉक्टर पर और नर्सिंग होम के मालिक पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। 

बेतिया से संतोष की रिपोर्ट