ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Pashchim Champaran News: युवक ने चौकीदार की हत्या कर शव को दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाल ली डेड बॉडी

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में बेखौफ अपराधियों ने एक चौकीदार की हत्या कर उसके शव को जमीन में दफन कर दिया था लेकिन पुलिस ने जमीन खोदकर मृतक चौकीदार के शव को बरामद कर लिया और आ

Pashchim Champaran News: युवक ने चौकीदार की हत्या कर शव को दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाल ली डेड बॉडी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में बेखौफ अपराधियों ने एक चौकीदार की हत्या कर उसके शव को जमीन में दफन कर दिया था लेकिन पुलिस ने जमीन खोदकर मृतक चौकीदार के शव को बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना गौनाहा थाना क्षेत्र के मंडीहा गांव की है।


मृतक की पहचान मटियरिया थाना में कार्यरत चौकीदार प्रभु राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चौकीदार प्रभु राम के हत्या कर लाश गायब करने के मामले में गौनाहा थाना में केस दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस कांड के नामजद आरोपी वीरेंद्र उरांव को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और चौकीदार प्रभु राम की हत्या कर शव को घर के पीछे स्थित गन्ना के खेत में दफन करने की बात कही। वीरेंद्र उरांव के निशानदेही पर पुलिस ने शव को गन्ना के खेत से बरामद कर लिया। हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। FSL के टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किया है।


गिरफ्तार वीरेंद्र उरांव ने बताया कि बीते 22 सितंबर को कोई उसके घर का दरवाजा खटखटा रहा था। कई बार पूछने पर भी मृतक प्रभु राम ने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद जंगली जानवर समझकर अंधेरे में लोहे का सरिया पीछे से चला दिया, जो मृतक के पीठ में घुस गया और प्रभु राम की मौत हो गई। पुलिस के डर से शव को ले जाकर गन्ने के खेत में दफना दिया।

रिपोर्ट- संतोष कुमार