ब्रेकिंग
सैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

महिला को डायन बता बेरहमी से पीटा, सिर मुंडवाकर पूरे गांव में बैंड-बाजे के साथ घुमाया, 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

BAHAGA: मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना बगहा से सामने आई है जहां एक 55 साल की महिला पर डायन होने का आरोप लगा घर से खीचकर पिटाई की गयी। फिर उसके बालों को मुंडवा दिया गया और जूते

महिला को डायन बता बेरहमी से पीटा, सिर मुंडवाकर पूरे गांव में बैंड-बाजे के साथ घुमाया, 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAHAGA: मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना बगहा से सामने आई है जहां एक 55 साल की महिला पर डायन होने का आरोप लगा घर से खीचकर पिटाई की गयी। फिर उसके बालों को मुंडवा दिया गया और जूते-चप्पल का माला पहना बैंड बाजे के साथ पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर लिया। 


अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना 01 अगस्त की बतायी जा रही है लेकिन इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद महिला के पति ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है। 10 नामजद आरोपियों को खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। घटना बगहा के सेमरा थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव का है। महिला जब घर में खाना बना रही थी तभी कुछ लोग आए और घर का दरवाजा तोड़कर महिला को जबरन घसीटकर बाहर निकाला और उसका सिर मुंडवा दिया। 


फिर गले में जूते और चप्पल का माला पहनाकर पूरे गांव में बैंड बाजा के साथ घूमाया।  महिला पर लोग डायन होने का आरोप लगा रहे थे। महिला के साथ इस तरह का व्यवहार करने वाले लोग केस दर्ज होने के बाद फरार हो गये। अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है हालांकि अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तार नहीं हो पाई है। पुलिस यह दावा कर रही है जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। पीड़िता और उसके पति ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है।