ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

घूसखोर एक्साइज अधीक्षक गिरफ्तार, इलाइची कारोबारी से 60 हजार रुपये रिश्वत लेते निगरानी ने दबोचा

MOTIHARI: बिहार में घूस लेने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जबकि विजिलेंस की टीम आए दिन छापेमारी कर रही है और घूसखोर को पकड़ रही है। दूसरों पर हो रहे कार्रवाई को देखकर

घूसखोर एक्साइज अधीक्षक गिरफ्तार, इलाइची कारोबारी से 60 हजार रुपये रिश्वत लेते निगरानी ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में घूस लेने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जबकि विजिलेंस की टीम आए दिन छापेमारी कर रही है और घूसखोर को पकड़ रही है। दूसरों पर हो रहे कार्रवाई को देखकर भी लोग सबक नहीं ले रहे है और चंद पैसों की लालच में सलाखों के पीछे जाने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी बिहार में एक घूसखोर पकड़ा गया है। इस बार सेंट्रल एक्साइज का अधीक्षक निगरानी के हत्थे चढ़ा है। 


पटना से मोतिहारी आई विजिलेंस की टीम ने सेंट्रल एक्साइज के अधीक्षक को इलायची के कारोबारी से 60 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए एक्साइज अधीक्षक की पहचान संजय सिंह के रुप में हुई है। बताया जाता है कि इलाइची का कारोबार करने वाले से अधीक्षक घूस की रकम मांग रहा था। 


परेशान इलाइची कारोबारी ने इस बात की शिकायत निगरानी से की थी। रिश्वत लेने की शिकायत मिलते ही निगरानी ने छापेमारी की। निगरानी की टीम ने अधिकारी को घूस की रकम लेते रंगे हाथों दबोचा। अधीक्षक को गिरफ्तार कर निगरानी की टीम मोतिहारी से रवाना हो गयी है। फिलहाल आगे की कार्रवाई में विजिलेंस की टीम जुट गयी है।