ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

बिहार में भीड़ का इंसाफ! बाइक की चोरी कर रहे शख्स को जानवरों की तरह पीटा, सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल

BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है, भीड़ ने एक बार फिर कानून को अपने हाथ में लिया है। गुस्साए लोगों ने बाइक की चोरी कर रहे युवक को जानवरों की तरह बांधकर बेरहमी से पीटा। मारपीट का वीडि

बिहार में भीड़ का इंसाफ! बाइक की चोरी कर रहे शख्स को जानवरों की तरह पीटा, सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है, भीड़ ने एक बार फिर कानून को अपने हाथ में लिया है। गुस्साए लोगों ने बाइक की चोरी कर रहे युवक को जानवरों की तरह बांधकर बेरहमी से पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


दरअसल, पूरा मामला बेतिया जीएमसीएच अस्पताल का है। बताया जा रहा है कि जीएमसीएच अस्पताल में अक्सर बाइक चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इसी बीच एक युवक बाइक चोरी करते हुए भीड़ के हत्थे चढ़ गया। अस्पताल में मौजूद लोगों ने युवक को रंगेहाथ धर दबोचा और जानवरों की तरह हाथ पैर बांधकर ताबड़तोड़ डंडे बरसाए।


मारपीट के दौरान लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लोग युवक की बेरहमी से धुनाई करते नज़र आ रहे हैं। गुस्साए लोगों ने युवक के दोनों पैरों को कपड़े से बांधकर बेरहमी से इलेक्ट्रिक तार एवं रबर के पाइप से उसके तलवे पर पीटते हुए नजर आ रहे हैं। 


इस दौरान वहां उपस्थित लोगों द्वारा उसे इलेक्ट्रिक शॉर्ट लगाने की भी बात की जा रही है। युवक पिटाई से जोर जोर से चिल्ला रहा था लेकिन लोगों को रहम नहीं आई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के सत्यता की फर्स्ट बिहार पुष्टि नहीं करता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की जान बचाई और उसे थाने ले गई।