ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में नाबालिग के साथ हैवानियत : लड़की को घर के दरवाजे से उठा ले गए तीन दरिंदे : खेत में ले जाकर किया गंदा काम

BETTIAH : पश्चिम चंपारण के बेतिया में गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक सवार तीन दरिंदों ने नाबालिग लड़की को उसके घर से उठाया और खेत में ले जाकर उसके साथ बारी-बा

बिहार में नाबालिग के साथ हैवानियत : लड़की को घर के दरवाजे से उठा ले गए तीन दरिंदे : खेत में ले जाकर किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH : पश्चिम चंपारण के बेतिया में गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक सवार तीन दरिंदों ने नाबालिग लड़की को उसके घर से उठाया और खेत में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से रेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना लौरिया थानाक्षेत्र के एक गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, पीड़ित नाबालिग लड़की अपने घर के दरबाजे पर बैठी थी। तभी गांव के ही रहने वाले तीन लड़के बाइक पर सवार होकर पहुंचे और लड़की को जबरन बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए। नाबालिग लड़की आरोपियों से हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगती रही। लेकिन उन्हें दया नहीं आई। तीनों ने लड़की के साथ जबरन रेप किया और बाद में उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।


रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर जब खेत में बेहोश लड़की पर पड़ी तब उन्होंने लड़की को उठाकर उसके घर पहुंचाया। होश में आने के बाद पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता की मां ने गांव के ही तीन लड़कों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और एक आरोपी को गांव से ही धर दबोचा। जबकि दो अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।


पूरे मामले पर बेतिया एसपी डी. अमरकेश ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही बाकी दोनों आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्होंने स्पीडी ट्रायल के जरिए तीनों आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की बात कही है।