ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में भूमि सर्वे अब जरूरी: जमीन के विवाद में बेतिया में हत्या

BETTIAH: बिहार में ज्यादात्तर आपराधिक घटनाएं जमीन के विवाद में हो रही है। इसी समस्या को दूर करने के लिए नीतीश सरकार पूरे प्रदेश में भूमि सर्वेक्षण कर रही है। 20 अगस्त से इसकी

 बिहार में भूमि सर्वे अब जरूरी: जमीन के विवाद में बेतिया में हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बिहार में ज्यादात्तर आपराधिक घटनाएं जमीन के विवाद में हो रही है। इसी समस्या को दूर करने के लिए नीतीश सरकार पूरे प्रदेश में भूमि सर्वेक्षण कर रही है। 20 अगस्त से इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। जिस तरह से घटनाएं सामने आ रही है उसे रोकने के लिए जमीन सर्वे होना बेहद जरूरी है। बेतिया में जमीन के विवाद को लेकर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


बेतिया में पंचायती के दौरान मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पूर्व से चल रहे जमीन विवाद को लेकर पंचायती हो रही थी। घटना नौतन थाना क्षेत्र के बुधवलिया गांव की है। जहां देर शाम हो रही पंचायती के दौरान जमकर मारपीट हुई जिसमें सुरेश साह की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार सुरेश साह ,कृष्णा साह, मुन्ना साह, दिनानाथ साह और रामजीत साह के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। जिसे लेकर आज गांव के एक बगीचे में पंचायत बुलाई गयी थी। 


इसी दौरान पंचायती के दौरान दोनों पक्षों के बीच बकझक होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट में तब्दील हो गयी। मारपीट की घटना में सुरेश साह गम्भीर रूप घायल हो गए। घायल को परिजन ईलाज के लिए तत्काल पीएचसी नौतन ले गये। जहां डॉक्टरों ने बेहतर ईजाल के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। जीएमसीएच के बाद पटना ले जाने के क्रम में मोतिहारी के पास उनकी मौत हो गईं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।