ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश, बीच सड़क पर मुखिया को मार दी गोली

BETTIAH : इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया के रामनगर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक मुखिया को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल मुखिया को इलाज के लिए रामनगर पीएचसी में भर्ती कराया गय

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश, बीच सड़क पर मुखिया को मार दी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH : इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया के रामनगर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक मुखिया को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल मुखिया को इलाज के लिए रामनगर पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने मुखिया को बेहतर इलाज के लिए GMCH भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। 


बताया जा रहा है कि रामनगर के ग्राम पंचायत राज मठिया के मुखिया नुरैन अंसारी देर शाम नरैनापुर रोड गए थे इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने खून से लथपथ मुखिया को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। इस घटना के बाद मुखिया के परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल घायल मुखिया की हालत गंभीर बनी हुई है।


बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब किसी मुखिया को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया है। इससे पहले भी बिहार में कई मुखिया अपराधियों की गोली के शिकार हो चुके हैं। बेखौफ बदमाश लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे है बावजूद पुलिस अपराधियों पर नकेल कसनें में विफल साबित हो रही है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता