ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

इश्क में पागल हुआ प्रेमी: लड़की की शादी से पहले दुल्हे के साथ कर दिया ऐसा काम, अब जाना होगा जेल

BETTIAH: खबर बिहार के बेतिया से है जहां शिकारपुर थाना के पचमवा गांव के ओदरवा टोला में 20 फरवरी को दुल्हा बनने वाले युवक को उसके ससुराल से आए दो युवकों ने बाजार के बहाने ले जाकर चाक

इश्क में पागल हुआ प्रेमी: लड़की की शादी से पहले दुल्हे के साथ कर दिया ऐसा काम, अब जाना होगा जेल
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
4 मिनट

BETTIAH: खबर बिहार के बेतिया से है जहां शिकारपुर थाना के पचमवा गांव के ओदरवा टोला में 20 फरवरी को दुल्हा बनने वाले युवक को उसके ससुराल से आए दो युवकों ने बाजार के बहाने ले जाकर चाकू गोद बुरी तरह घायल कर दिया है। राहगीरों की मदद से उसे सोमवार देर शाम नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए जीएमएसीएच रेफर कर दिया है। घायल युवक की पहचान 25 वर्षीय अफसर अंसारी के रूप में की गई है। घटना के बाद खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया है। शिकारपुर थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। इधर, जीएमसीएच में तैनात नाका प्रभारी श्यामकिशोर प्रसाद ने बताया कि घायल अफसर का फर्द बयान दर्ज कर संबंधित थाने को कार्रवाई हेतु भेजा जा रहा है।


ऐसे समझिए पुरा प्रकरण 

जख्मी के रिश्तेदार सकूर अंसारी ने बताया कि अफसर की शादी रखई गांव में 20 फरवरी को तय थी। सोमवार को परिवार में खुशी का माहौल था। दुल्हा बनने वाले अफसर को अबटन लगाया जा रहा था। इसी बीच सोमवार शाम दुल्हन पक्ष के रिश्तेदार 25 वर्षीय अस्सीउल्लाह एवं 20 वर्षीय लड्डू नामक दो युवक आए। बाजार करने के बहाने अफसर को मैनाटांड़ थाना के पिड़ारी चौक पर ले गए। नास्ता करने के बाद लौटने के दौरान रखई गांव के समीप पुरानी पुल के नीचे शौच का बहाना बना ले गए और वहां दुल्हा बनने वाले अफसर को चाकू से बुरी तरह गोद दिया। इस बीच अफसर के चीखने चिल्लाने पर आए राहगीरों को देख दोनों युवक फरार हो गए। जिसके बाद राहगीरों ने घर वालों को सूचित किया और घायल को अस्पताल पहुंचाया।


लड़की की तस्वीर दिखा दिखा गोदा चाकू 

जीएमसीएच में भर्ती अफसर ने बताया कि पुल के नीचे ले जाकर अस्सीउल्लाह एवं लड्‌डू ने दुल्हन बनने वाली लड़की का फोटाे दिखाया। बोले कि यही तुम्हारी पत्नी हो रही है। घायल युवक मामले को समझ इंकार करने लगा। इसके बाद बार बार फोटाे दिखाते और चाकू धोप देते। इस तरह दोनों युवकों ने चेहरे सहित छाती व अन्य जगहों पर पांच छह जगह चाकू से बार किया। दर्द से निकली चीख के बाद कुछ लोगों की आहट सुन भाग निकले। अफसर ने बताया कि इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने के पीछे कुछ न कुछ कारण जरुर है। इसलिए दोनों ने मुझे रास्ते से हटाने की नीयत से बार किया है। संभव है कि दोनों में किसी का प्रेम प्रसंग का मामला लड़की से हो। शादी करने की बात पूछने पर घायल युवक ने कहा कि अब वहां शादी नहीं करुंगा। 


लड़की के नाना ने कहा - लड़की के रिश्तेदार है दोनों युवक  

जीएमसीएच में घायल युवक को देखने आए लड़की के नाना रेयाजुल उर्फ मियां जी ने दबे जुबान कहा कि अफसर के घर आए दो युवकों में लड्‌डू लड़की के फूफा का लड़का है। वहीं अस्सीउल्लाह लड़की के मामा का साला है। हालांकि जब दोनों के संबंध में विस्तृत जानकारी लेनी चाही गई तो मियां जी ने कुछ भी स्पष्ट बताने से इंकार कर दिया।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता