ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार : तीन लड़कों को भारी पड़ गयी हथियार वाली सेल्फी, एक्शन में आई पुलिस ने किया ये काम

BAGAHA : खबर पश्चिम चंपारण जिले से.. यहां हथियार के साथ सेल्फी लेने वाले तीन युवकों पर शिकंजा कस गया है। दरअसल पश्चिम चंपारण के बगहा में तीन युवकों ने अवैध हथियारों के साथ सेल्फी व

बिहार : तीन लड़कों को भारी पड़ गयी हथियार वाली सेल्फी, एक्शन में आई पुलिस ने किया ये काम
Editor
2 मिनट

BAGAHA : खबर पश्चिम चंपारण जिले से.. यहां हथियार के साथ सेल्फी लेने वाले तीन युवकों पर शिकंजा कस गया है। दरअसल पश्चिम चंपारण के बगहा में तीन युवकों ने अवैध हथियारों के साथ सेल्फी वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। यह तस्वीर बड़ी तेजी के साथ तो वायरल हुई और उसके बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आई है। रामनगर शहर के तीन युवकों को पुलिस ने पहचान के बाद अपनी कार्रवाई शुरू की और दो युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। तीसरे युवक की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने इनके पास से एक हथियार भी बरामद किया है। 


वायरल तस्वीर और पुलिस की कार्रवाई के बाद जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक रामनगर के रिहायशी इलाके में स्थित एक सैलून में तीन दोस्तों ने सेल्फी ली थी। इन दोस्तों के पास एक हथियार भी है जिसके साथ इन्होंने अपनी सेल्फी ली और फिर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस को जब वायरल तस्वीर के बारे में जानकारी मिली तो तत्काल जिले के पुलिस कप्तान ने युवकों की पहचान के लिए एक टीम बनाई। 


हरियार के साथ सेल्फी लेने वाले युवकों की पहचान करने में पुलिस को ज्यादा वक्त नहीं लगा। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इन्हें दबोच लिया है। अब हथियार रखने के मामले में इनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस बात की छानबीन में जुटी हुई है कि इनके पास हथियार कहां से आए।