ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

बिहार: गिरफ्त में आए 6 शातिर बदमाश, वारदात को अंजाम देने से पहले पुलिस ने दबोचा

BETTIAH: बेतिया की मुफस्सिल थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चापेमारी कर अपराध की योजना बना रहे 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियो

बिहार: गिरफ्त में आए 6 शातिर बदमाश, वारदात को अंजाम देने से पहले पुलिस ने दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया की मुफस्सिल थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चापेमारी कर अपराध की योजना बना रहे 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने कई हथियार बरामद किए हैं।


दरअसल, मुफस्सिल थाना पुलिस को खबर मिली थी कि कुछ अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस एक्शन में आई और अपराध की योजना बनाते 6 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्तौल, एक देसी कट्टा सहित अन्य समान भी बरामद किया गया है। 


बेतिया के सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि हजारी स्थित शिव मंदिर के सब्जी मंडी से कुछ अपराधियों के जमा होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर मेरे नेतृत्व में एक टीम की गठन की गई। गठित टीम ने 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए थे।


बताया जा रहा है कि इन अपराधियों के पास से देशी कट्टा, पिस्तौल सहित अन्य आपत्तिजनक समान बरामद किया गया है। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों की कुंडली खंगाल रही है। गिरफ्तार अपराधियों में हिमांशु कुमार, आनंद कुमार साहब यादव, कन्हैया कुमार, मोहम्मद मोजाहिम आलम और पोली मुखिया उर्फ भोली शामिल है।