ब्रेकिंग
मां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी

बिहार: कैश और गहना समेत 30 लाख की संपत्ति ले भागे शातिर चोर, तीन घरों को बनाया निशाना

BAGAHA: बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला बगहा से सामने आया है, जहां

बिहार: कैश और गहना समेत 30 लाख की संपत्ति ले भागे शातिर चोर, तीन घरों को बनाया निशाना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA: बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला बगहा से सामने आया है, जहां शातिर चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने एक साथ तीन घरों को निशाना बनाते हुए करीब 30 लाख की संपत्ति चुरा ली है। घटना बगहा नगर थाना के परसा गांव की है।


बताया जा रहा है कि परसा गांव में सोमवार की देर रात तीन घरों के दरवाजे और खिड़की को तोड़कर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जाता हैं कि तीन घरों में करीब 30 लाख की चोरी हुई हैं। एक साथ तीन घरों में चोरी की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस की टीम पहुंच कर मामले की जांच कर रही हैं। एक ही रात तीन घरों में चोरी की वारदात को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। बता दें कि कुछ दिन पहले बगल के गांव में भी चोरों ने एक साथ तीन घरों को अपना निशाना बनाया था। दोनों घटनाएं एक जैसी हैं, ऐसे में पुलिस को शक है कि दोनों घटनाओं के पीछे एक ही गिरोह का हाथ है।



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता