ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार: बकरी चराने घर से निकली थी किशोरी, बंधक बनाकर तीन दिन तक रेप करते रहे दरिंदे

BAGAHA: बगहा में गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 14 साल की किशोरी के साथ गांव के ही दो लड़कों ने लगातार तीन दिनों तक रेप किया। आरोपियों ने किशोरी को तीन दिनों तक भू

बिहार: बकरी चराने घर से निकली थी किशोरी, बंधक बनाकर तीन दिन तक रेप करते रहे दरिंदे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA: बगहा में गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 14 साल की किशोरी के साथ गांव के ही दो लड़कों ने लगातार तीन दिनों तक रेप किया। आरोपियों ने किशोरी को तीन दिनों तक भूखे प्यासे रखा और बंधक बनाकर गन्ने के खेत में तीन दिनों तक उसकी अस्मत को लुटते रहे। तीन दिनों के बाद बदहवास किशोरी घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। किशोरी के परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है। घटना पठखौली ओपी क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि पीड़ित किशोरी बीते 15 नवंबर की दोपहर बकरी चराने के लिए घर से बाहर निकली थी। वह खेत में बकरियों को चरा रही थी, इसी दौरान गांव के ही दो युवक वहां पहुंचे और किशोरी को अगवा कर गन्ने के खेत में ले गए। गन्ने के खेत में किशोरी का हाथ और पैर बांधकर दोनों आरोपियों ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। उधर, काफी समय बीत जाने के बावजूद जब लड़की घर नहीं पहुंची तो परिजनों को शंका हुई। फिर क्या था किशोरी का अपहरण होने की बात पूरे गांव में जंगल की आग की तरफ फैल गई।


काफी खोजबीन के बावजूद किशोरी का कहीं पता नहीं चल रहा था। 18 नवंबर को पीड़ित किशोरी किसी तरह से बदमाशों को चकमा देकर उनके चंगुल से भाग निकली और घर पहुंचकर परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन थाने पहुंचे और दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता के पिता के आवेदन पर गांव के ही 25 वर्षीय सिंहासन यादव और 19 वर्षीय परदेशी धांगड़ के खिलाफ अपहरण और रेप का मामला दर्ज कर लिया है और दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।