ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव ने कोर्ट में किया सरेंडर, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला

BETTIAH: उत्तर प्रदेश की रहने वाली फेमस भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव ने आज आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में बेतिया के सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। हालांकि आत्मसमर्पण कर

भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव ने कोर्ट में किया सरेंडर, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: उत्तर प्रदेश की रहने वाली फेमस भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव ने आज आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में बेतिया के सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। हालांकि आत्मसमर्पण करने के बाद कोर्ट से उन्हें जमानत दे दी गयी। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला बेतिया का है जो नगर निगम चुनाव 2022 के दौरान का है। 


मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी भारती कुमारी ने अनुपमा यादव की याचिका पर सुनवाई करते हुए जमानत पर छोड़ने का आदेश दिया। बता दें कि मामला 22 सितंबर 2022 का है जब नगर निगम चुनाव के दौरान मेयर प्रत्याशी गरिमा देवी शिकारिया और भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला नोडल पदाधिकारी मोहित राज ने दर्ज कराया था। 


बिना किसी अनुमति के लाउड स्पीकर के साथ रोड शो करने और वोटरों को प्रभावित करने का आरोप दोनों पर लगा था। इसी मामले को लेकर भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव ने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया। फिर उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने जमानत दे दी। 

भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव ने कोर्ट में किया सरेंडर, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला

भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव ने कोर्ट में किया सरेंडर, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला

टैग्स