ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

Bihar News: हत्या के बाद फरार शख्स ने थाने में किया सरेंडर, पुलिस से कहा..सर मैं ही भाभी का हत्यारा हूं मुझे गिरफ्तार कर लीजिए

BETTIAH: भाभी की हत्या के बाद फरार आरोपी देवर ने पुलिस की दबिश से घबराकर थाने में सरेंडर कर दिया। थाने में आते ही कहने पुलिस वालों से कहने लगा कि सर मैंने ही अपनी भाभी का कत्ल

Bihar News: हत्या के बाद फरार शख्स ने थाने में किया सरेंडर, पुलिस से कहा..सर मैं ही भाभी का हत्यारा हूं मुझे गिरफ्तार कर लीजिए
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: भाभी की हत्या के बाद फरार आरोपी देवर ने पुलिस की दबिश से घबराकर थाने में सरेंडर कर दिया। थाने में आते ही कहने पुलिस वालों से कहने लगा कि सर मैंने ही अपनी भाभी का कत्ल किया है। मैं ही भाभी का हत्यारा हूं मुझे गिरफ्तार कर लीजिए। अपनी गुनाह को इस तरह आरोपी देवर ने पुलिस के सामने स्वीकार किया और खुद को थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। 


बताया जा रहा है कि मामूली बच्चों के विवाद में देवर ने अपने ही भाभी को धारदार हथियार से मौत की घाट उतारा।  पुलिस दबिश के कारण थाने में पहुंच खुद सरेंडर किया। खबर बेतिया से है जहां बच्चों की विवाद में एक देवर ने अपने ही भाभी की धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया है। हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी देवर मुनीर अहमद मौके से फरार हो गया। वहीं जब पुलिस ने दबिश बनाई तो देवर थाने पहुंच गया और खुद को हत्या करने का कबूल करते हुए सरेंडर कर दिया है। 


बताया जाता है कि मुनीर अहमद जेई है। घटना जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र के तूरहापट्टी वार्ड नंबर एक की है। वहीं मृतिका की पहचान सिरसीया थाना क्षेत्र के तुरहापट्टी वार्ड नंबर एक निवासी आलमगीर अंसारी की 60 वर्षीय पत्नी सिलोदा खातून है। बताया जाता है कि मृतिका को छह पुत्री और एक पुत्र है। वहीं पुलिस ने जिस हथियार से सिलोदा की हत्या हुई है । उस हथियार को भी बरामद कर लिया है। मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है ।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।


इधर एसपी डॉ शौर्य सुमन ने बताया कि महिला की हत्या फरसा से मारकर की गई है। हत्या के आरोपी मुनीर अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त किए जाने वाले हथियार को भी पुलिस ने जप्त किया है। वहीं एफएसएल की टीम घटना स्थल से साक्ष्य को भी संकलन कर लिया है। पुलिस मामले में अग्रतर कार्रवाई करने में जुटी हुई है। पुलिस हर एक बिंदुओं को खंगालने में जुटी हुई है। साथ ही आरोपी के इतिहास को भी खंगाला जा रहा है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट