ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

रंगबाज बेतिया जिला हवे...! अवैध हथियार के साथ बार बालाओं ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

BETTIAH: बिहार में अवैध हथियारों का प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पश्चिम चंपारण के बेतिया से सामने आया है, जहां अवैध हथियारों के साथ दो बार बाला का डांस करते वीडि

रंगबाज बेतिया जिला हवे...! अवैध हथियार के साथ बार बालाओं ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बिहार में अवैध हथियारों का प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पश्चिम चंपारण के बेतिया से सामने आया है, जहां अवैध हथियारों के साथ दो बार बाला का डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बार बालाएं अपने दोनों हाथों में हथियार लेकर डांस कर रही हैं हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


दरअसल, पश्चिम चम्पारण जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अवैध हथियारों के साथ दो डांसर डांस कर रही हैं। वायरल वीडियो में दोनों नर्तकियों के हाथों में एक दो नहीं बल्कि करीब आधा दर्जन अवैध हथियार दिख रहा है। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति नाचने वाली लड़कियों के हांथ में हथियार थमा रहा है। वही बेखौफ एक नर्तकी दोनों हाथो में हथियार लहरा कर ठुमके लगा रही हैं तो वही दूसरी नर्तकी के हाथों में 3-4 अवैध हथियार लिए ठुमके लगा रही है।


वायरल वीडियो जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के किसी गांव का बताया जा रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के फेसबुक पर सेनुवरिया के लफंगा बाबू नामक प्रोफाईल से डाला गया है। इससे पहले भी शोसल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो वायरल होने को लेकर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है बावजूद इसके  अवैध हथियारों का प्रदर्शन का सिलसिला बदस्तूर जारी है। देखना होगा कि इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता