ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

बेतिया: गला दबाकर बच्ची की निर्मम हत्या, हाथ-पैर तोड़कर लाश को खेत में फेंका

BETTIAH: योगापट्टी के कुड़िया रमपुरवा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गयी जब 6 साल की बच्ची की लाश गन्ने की खेत से मिली। पहले बच्ची की गला दबाकर दरिंदों ने हत्या कर दी उसके बाद हाथ

बेतिया: गला दबाकर बच्ची की निर्मम हत्या, हाथ-पैर तोड़कर लाश को खेत में फेंका
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: योगापट्टी के कुड़िया रमपुरवा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गयी जब 6 साल की बच्ची की लाश गन्ने की खेत से मिली। पहले बच्ची की गला दबाकर दरिंदों ने हत्या कर दी उसके बाद हाथ-पैर तोड़कर लाश को खेत में फेंक दिया। जब ग्रामीण खेत से गुजर रहे थे तभी उनकी नजर बच्ची की लाश पर पड़ी। जिसके बाद इस बात की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। 


मृतक बच्ची की पहचान कुड़िया रमपुरवा निवासी जहांगीर अंसारी की बेटी नेहा परवीन के रूप में हुई है। जहांगीर अंसारी ने बताया कि मंगलवार की शाम से उनकी बेटी अचानक गायब हो गयी। जिसके बाद पूरे गांव में उसकी खोजबीन की गयी लेकिन उसका पता नहीं चल सका और आज उसकी लाश गन्ने के खेत में फेंका मिला। खेत से लाश मिलने की खबर आग की तरह फैल गयी जिसके बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 



परिजनों का कहना है कि बच्ची की हत्या गला दबाकर की गयी है। हत्या के बाद बच्ची के हाथ-पैर को तोड़कर दरिंदों द्वारा शव को खेत में फेंका गया है। फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हत्यारों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग परिजनों ने की है।