ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

बेतिया: बैंक से 3.76 लाख की लूट, नकाबपोश अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

BETTIAH: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बेतिया में इस बार अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। ज

बेतिया: बैंक से 3.76 लाख की लूट, नकाबपोश अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बेतिया में इस बार अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। जहां हथियार के बल पर अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया है। बेखौफ अपराधियों ने उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा से 3 लाख 76 हजार रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये।  


बेतिया शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में हथियार के बल पर अपराधियों ने बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया है। बेतिया के बस स्टैंड इलाके में लूट की यह घटना हुई है। जहां दिन के 12 बजे चार हथियारबंद अपराधी पिस्टल के बल पर उतर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में घुस गये और बैंक कर्मियों को गन प्वाइंट पर लेकर 3 लाख 76 हजार रुपये लूट लिये। 


लूटकांड की तस्वीर बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। बैंक के मैनेजर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता